Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
- चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम! एनएचएआई बनाएगा नई फोरलेन सड़क, रामगढ़ लेन का बदलेगा एलाइनमेंट
- रांची में छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव का समर्थन, बोले- यह सिर्फ छात्रों नहीं, व्यवस्था की लड़ाई
- पूर्वी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर; नए वोटर जुड़वा सकेंगे नाम
Author: Lok Chetna
चंद्रगुप्त कोल परियोजना में फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली, कर्मचारियों को दी खुली धमकी
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्यरत सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गई है। सोमवार रात कंपनी के वाहनों पर हुई फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक कथित प्रेस बयान में कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कंपनी प्रबंधन को खुली धमकी दी है। कंपनी के वाहनों पर की गई फायरिंग जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के वाहनों पर…
भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। रविवार को जारी सूची में पार्टी ने कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन और चुनावी रणनीति के अनुरूप उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि दोनों उम्मीदवार अपने-अपने राज्यों में मजबूत समर्थन के साथ चुनावी मुकाबले…
रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार को प्रायोजित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से पूंजीपतियों की राजनीति करती रही है और झारखंड को बदनाम करने की कोशिश करती रही है। रविवार को जारी बयान में कैलाश यादव ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पास 56 विधायकों का मजबूत समर्थन है और…
नई दिल्ली : विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साझा रणनीति तैयार करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विपक्षी एकजुटता पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगी, जहां देश के 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। राजनीतिक दृष्टि से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजनीति में विपक्षी एकता को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई बड़े नेता…
रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान भाजपा के कई विधायक उनके साथ विधानसभा पहुंचे। झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी ने नथवाणी की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा के समर्थन के संकेत और मजबूत कर दिए हैं। परिमल नथवाणी इससे पहले वर्ष 2008 और 2014 में झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वह आंध्र प्रदेश से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व…
रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी दलों के समर्थन मिलने की उम्मीद जताई। परिमल नाथवानी ने कहा कि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। इसके साथ ही उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आजसू समेत अन्य दलों से भी सकारात्मक सहयोग की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि झारखंड उनकी कर्मभूमि रही है और वे दो बार राज्य से राज्यसभा सांसद रह चुके…
रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया है कि एनडीए गठबंधन ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का समर्थन करने का निर्णय लिया है। सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए आवश्यक संख्या बल एनडीए के पास नहीं है। इसी वजह से गठबंधन ने रणनीतिक फैसला लेते हुए निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया है। जीत के लिए पर्याप्त संख्या नहीं : बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी ने कहा…
खूंटी/रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को खूंटी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अर्जुन मुंडा ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की मजबूती पर दिया जोर बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता…
जामताड़ा: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला और एक युवक चलती ट्रेन से गिर पड़े। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, 63509 वर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन सोमवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान एक महिला ने ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले उतरने का प्रयास किया। जल्दबाजी में उतरने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर…
रांची: रांची स्थित रिम्स में इलाज के लिए आने वाले न्यूरो मरीजों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और बेड की कमी को देखते हुए न्यूरोसर्जरी विभाग में 70 नए बेड जोड़ने की तैयारी की गई है। इस विस्तार के बाद विभाग की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। रिम्स झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सा संस्थान है, जहां राज्य के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से न्यूरोसर्जरी विभाग में प्रतिदिन गंभीर मरीजों की संख्या अधिक रहती है,…