Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
- चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम! एनएचएआई बनाएगा नई फोरलेन सड़क, रामगढ़ लेन का बदलेगा एलाइनमेंट
- रांची में छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव का समर्थन, बोले- यह सिर्फ छात्रों नहीं, व्यवस्था की लड़ाई
- पूर्वी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर; नए वोटर जुड़वा सकेंगे नाम
Author: Lok Chetna
Ranchi : महंगाई की मार झेल रहे झारखंडवासियों को अब रसोई गैस के मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा है। राजधानी रांची में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत करीब 1000 रुपये तक पहुंच गई है। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। विशेष रूप से मध्यम वर्ग और दैनिक आय पर निर्भर परिवारों की चिंता बढ़ गई है। ताजा दरों के अनुसार रांची में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये हो गई है। ऐसे में हर महीने गैस भरवाना कई परिवारों के लिए चुनौती बनता जा…
Ranchi : झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। राज्य के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से रविवार और सोमवार को कई जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। चार जिले अलर्ट से बाहर मौसम विभाग के मुताबिक पलामू,…
Ranchi : झारखंड सरकार की नई उच्च शिक्षा रिस्ट्रक्चरिंग नीति को लेकर शिक्षा जगत में बहस तेज हो गई है। नई व्यवस्था में शिक्षकों और सीटों के अनुपात को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से रांची विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए तो कई कॉलेजों में पीजी स्तर पर नामांकन प्रभावित हो सकता है। रांची विश्वविद्यालय…
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। हालांकि इसे औपचारिक भेंट बताया गया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को राज्यसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महागठबंधन की रणनीति, उम्मीदवारों के समर्थन…
सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 37 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली स्थित केलाघाघ डैम के किनारे कुछ लोग मोटरसाइकिल से पहुंचकर गांजा की खरीद-बिक्री…
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा फैसला लेते हुए बैजनाथ राम को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के इस निर्णय के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से कई नामों की चर्चा चल रही थी। ऐसे में झामुमो द्वारा बैजनाथ राम के नाम पर मुहर लगाना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व इसे संगठन की रणनीति और राजनीतिक संतुलन…
गढ़वा : गढ़वा जिले में निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी, री-एडमिशन शुल्क और किताबों-यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों से कथित मनमानी वसूली की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की राय सुनने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि अब निजी स्कूल फीस के नाम पर मनमानी नहीं कर सकेंगे। अभिभावकों को राहत देते हुए फीस वृद्धि की अधिकतम सीमा भी…
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के गिद्दी सी चेकपोस्ट पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। वहीं, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। चेकपोस्ट पर फायरिंग कर फैलाना चाहते थे दहशत हजारीबाग सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि 2 जून को गिद्दी थाना…
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर भाजपा के झंडों और नारों से गूंज उठा तथा कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बिरसा मुंडा, कर्पूरी ठाकुर और कैलाशपति मिश्र को किया नमन रांची पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति…
गिरिडीह : गिरिडीह सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मरीज को समय पर और उचित इलाज नहीं मिला, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इलाज में देरी का आरोप परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने और उपचार शुरू करने में अनावश्यक देरी की गई। उनका आरोप है कि यदि समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध…