Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
- चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम! एनएचएआई बनाएगा नई फोरलेन सड़क, रामगढ़ लेन का बदलेगा एलाइनमेंट
- रांची में छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव का समर्थन, बोले- यह सिर्फ छात्रों नहीं, व्यवस्था की लड़ाई
- पूर्वी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर; नए वोटर जुड़वा सकेंगे नाम
Author: Lok Chetna
Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस आलाकमान ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा को झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी निर्देश के अनुसार दोनों नेता चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायकों के साथ समन्वय की होगी जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान ने दोनों पर्यवेक्षकों को यह…
राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में बढ़ा राजनीतिक तनाव झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। उम्मीदवार चयन को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार की घोषणा के बाद झामुमो ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों सीटों पर अपना दावा जता दिया है, जिससे महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार देर रात कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में प्रणव झा के नाम…
Ranchi: सिलंबम एसोसिएशन ऑफ तमिलनाडु के सचिव टी गणेशन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विनोद पांडेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। सम्मान के लिए जताया आभार सम्मान प्राप्त करने के बाद झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने टी गणेशन और उनके साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के साथ संवाद और…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर गुवा और नोवामुंडी थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 22 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग को गुवा थाना क्षेत्र के बड़ा जामुदा गांव में अवैध चुलाई शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और एक…
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही महागठबंधन के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस द्वारा बोकारो निवासी प्रणव झा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दोनों सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। इसके बाद गठबंधन की एकजुटता को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात राज्यसभा चुनाव के लिए प्रणव झा के नाम की घोषणा की। उम्मीदवार की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई।…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित संजय बोयपोई हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश सोय (20), कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा (31), गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा (22), बुधू बोदरा (27) और बिजू चौधरी (31) के रूप में हुई है। घर के आंगन में सो रहे युवक की हुई…
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर करीब 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान चतरा जिले के टंडवा निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है, जो बानादाग स्थित एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकास कुमार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगा। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए,…
रामगढ़ : भारतमाला परियोजना के तहत रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज की मांग कर रहे ग्रामीणों की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। कुल्ही में अंडरपास, सोंटाई में फ्लाईओवर और बरियातू में फुटब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण के…
जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस को चोरी और छिनतई की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिसके पास से विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल फोन कहां-कहां से चोरी किए गए थे और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नाबालिग युवक के पास चोरी के मोबाइल फोन मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित…
गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान हुई हिंसा और गोलीबारी से जुड़े मामले में पचंबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी जेल से रिहा होकर बाहर निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें जेल गेट के बाहर से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशोर पासवान, आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा और मंजीत पासवान के रूप में हुई है। सभी आरोपी नगर थाना क्षेत्र के 6 नंबर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। चारों पहले चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार होकर…