Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
जामताड़ा: जामताड़ा जिले की बेटियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में जामताड़ा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता के उपलक्ष्य में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत,…
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और…
रांची/जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित कॉन्ट्रैक्टर्स एरिया में नए चाऊ किंग कैफे का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कैफे में उपलब्ध विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी लिया और नई पहल के लिए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। कैफे के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों और आमंत्रित अतिथियों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान कैफे प्रबंधन ने यहां उपलब्ध विशेष व्यंजनों और सेवाओं की जानकारी दी। चाइनीज व्यंजनों की विशेष व्यवस्था चाऊ किंग कैफे में ग्राहकों के लिए चाइनीज रोल, पिज्जा, पास्ता सहित कई लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध कराए गए हैं। कैफे प्रबंधन…
धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से टुंडी पहाड़ क्षेत्र में डेरा जमाए लगभग 35 हाथियों का झुंड अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगा है। सोमवार देर रात हाथियों ने दो गांवों में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस दौरान दो घर क्षतिग्रस्त हो गए और घरों में रखा खाद्यान्न भी हाथियों ने खा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, भोजन की तलाश में हाथियों का झुंड सोमवार रात टुंडी पहाड़ से उतरकर पर्वतपुर और बसहा गांव पहुंच गया। रात के सन्नाटे में…
पलामू: पलामू जिले में विकास योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त शशि रंजन का सख्त रुख देखने को मिला। सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध नहीं कराने और विकास कार्यों में हो रही देरी पर उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी दी। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऋण स्वीकृति में देरी पर जताई नाराजगी समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई बैंक विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत…
गढ़वा: गढ़वा जिले में पिछले कई महीनों से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मियों को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रेमलता मुर्मू ने तीन दिनों के भीतर अपने कार्यस्थल पर लौटने का अंतिम निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी के इस अल्टीमेटम के बाद हड़ताली कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है। अब जिले में सभी की नजर अगले 72…
रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने कर्रा प्रखंड के जलंगा गोविंदपुर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया याद श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुडिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और अस्मिता के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था। उनका जीवन त्याग, बलिदान और साहस…
विद्यानगर में अंडरपास निर्माण की मांग को मिली रफ्तार, सांसद मनीष जायसवाल ने रेल प्रशासन को लिखा पत्र
रामगढ़ : शहर के विद्यानगर, पतरातु बस्ती, दीपनगर और ब्लॉक एरिया के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। मूरी-बरकाकाना रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण को लेकर पहल तेज हो गई है। क्षेत्रीय सांसद मनीष जायसवाल ने इस संबंध में रेल प्रशासन को पत्र लिखकर अंडरपास निर्माण की मांग की है। सांसद की इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा। रेलवे लाइन पार करना बना हुआ है बड़ी चुनौती विद्यानगर और आसपास के इलाके घनी आबादी वाले…
रांची : रांची के चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने में विफल रहा। विशेष रूप से वह सीसीटीवी फुटेज, जिसे पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार बता रही थी, सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। सीसीटीवी फुटेज नहीं पेश कर सकी पुलिस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी से उस सीसीटीवी फुटेज को प्रस्तुत करने को कहा, जिसके आधार पर आरोपियों की संलिप्तता का दावा किया गया…
जामताड़ा : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी तेतुलबंधा गांव के समीप सुनसान इलाके में बैठकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना…