Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
- चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम! एनएचएआई बनाएगा नई फोरलेन सड़क, रामगढ़ लेन का बदलेगा एलाइनमेंट
- रांची में छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव का समर्थन, बोले- यह सिर्फ छात्रों नहीं, व्यवस्था की लड़ाई
- पूर्वी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर; नए वोटर जुड़वा सकेंगे नाम
Author: Lok Chetna
चतरा: चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। सड़क हादसे में युवक की मौत जानकारी के अनुसार, युवक सड़क किनारे मौजूद था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की…
रांची: झारखंड में बुधवार 10 जून से बालू संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के तहत राज्य की नदियों से बालू उत्खनन पर 15 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी 444 बालू घाटों पर खनन गतिविधियां बंद हो गई हैं। अब अगले चार महीने तक निर्माण कार्य पहले से उपलब्ध बालू के स्टॉक और वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था पर निर्भर रहेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रतिबंध का सबसे अधिक प्रभाव रांची सहित उन जिलों में देखने को मिल सकता है, जहां सरकारी और निजी निर्माण कार्य…
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मंगलवार को राजधानी रांची की सड़कों पर उतर आए। आंदोलनकारी अपनी पहचान, पेंशन, सम्मान और अस्मिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास का घेराव करने निकले हैं। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही आंदोलनकारी मोराबादी क्षेत्र में जुटने लगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिन पर अब तक ठोस निर्णय नहीं…
रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। 10 जून से बादल छाने, तेज हवाएं चलने, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिले हैं। वहीं, 15 से 17 जून के बीच झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के प्रवेश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने और मौसमीय परिस्थितियों में बदलाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने…
नई दिल्ली: झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने सोमवार को नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित झारखंड भवन का औचक निरीक्षण कर वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं और सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की स्वच्छता, हाउसकीपिंग, मेंटेनेंस, रसोई संचालन तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। अतिथि सुविधाओं और रखरखाव पर दिया विशेष जोर निरीक्षण के दौरान रेजिडेंट कमिश्नर ने भवन परिसर, अतिथि कक्षों, कॉमन एरिया और रसोईघर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर संचालन व्यवस्था की जानकारी ली तथा स्वच्छता और समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने…
रांची: झारखंड के सिमडेगा जिले से आम उत्पादन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन भेजी गई है। इस उपलब्धि की जानकारी सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दी। मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में महिला समूहों और किसानों के संयुक्त प्रयास से तैयार आम्रपाली आम अब…
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के अहम निर्देश रांची : झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं और कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संचालित योजनाओं की प्रगति तथा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और राज्य के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन एवं नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
रांची : रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पांजलि अर्पित कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बिरसा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। संघर्ष और आदर्श सदैव…
रांची : रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के सफल समापन के बाद जिला वर्ग प्रभारी एवं वर्ग संयोजकों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा करते हुए अभियान की उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के सजग प्रहरी : कविता पाटीदार बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और प्रशिक्षण महाअभियान की राष्ट्रीय प्रशिक्षण टोली की सदस्य कविता पाटीदार ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की शक्ति का मूल…
जामताड़ा: जामताड़ा जिले की बेटियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में जामताड़ा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता के उपलक्ष्य में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत,…