Author: Lok Chetna

हजारीबाग : जिले के बरही थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की कुमार सोनी हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साथ ही हजारीबाग समेत अन्य जिलों में हुई कई लूट और चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात कबूल की है। 8 जून को करसो पुल के पास हुई थी हत्या पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को हजारीबाग निवासी विक्की कुमार सोनी अपने एक दोस्त के साथ कोडरमा…

Read More

पलामू : मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। पलामू जिले में योजना की 21वीं और 22वीं किस्त की राशि एक साथ जारी कर दी गई है। इसके तहत पात्र लाभुकों के बैंक खातों में 5,000 रुपये की राशि भेजी जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 10 जून से राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। निर्धारित तिथि से ही लाभुक महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचने लगे हैं। इससे जिले की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। 3.55 लाख से अधिक लाभुकों को मिला लाभ जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले…

Read More

रांची : झारखंड में लंबे समय से लंबित सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। नवनियुक्त सूचना आयुक्तों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं। चयन समिति ने की थी अनुशंसा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 25 मार्च को इन चार नामों की अनुशंसा कर फाइल राजभवन को भेजी थी। इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम स्वीकृति का इंतजार था। राजभवन ने मांगी थी स्थिति स्पष्ट करने की जानकारी सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने…

Read More

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सोमवार को श्रीनगर स्थित शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न नागरिक और सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ सुरक्षा बलों के जवानों एवं स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। अवंतीपोरा में विकास और सुशासन पर दिया जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे संजय सेठ ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में जनसभा को संबोधित किया।…

Read More

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी माहौल भी गर्माता जा रहा है। बुधवार को झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को रद्द करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी खामियां हैं, इसलिए उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर पार्टी नेताओं ने चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय लेने की मांग की…

Read More

रांची: सोशल मीडिया पर लाइक्स और रील्स के लिए सड़क पर स्टंटबाजी करना राजधानी रांची के दो युवकों को भारी पड़ गया। चलती स्कूटी पर खतरनाक करतब दिखाने का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला दलादिली चौक के पास का बताया जा रहा है, जहां दो युवक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर स्टंट करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो वायरल वीडियो में दो युवक एक स्कूटी पर सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो…

Read More

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगरसी मालीपाड़ा गांव के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बारात से लौट रही थी बस जानकारी के अनुसार, बस गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से बारात लेकर वापस लौट रही थी। बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे। इसी दौरान…

Read More

तमाड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की गई। सुबह 6:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान देश की समृद्धि, शांति और विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। विकास और सुशासन को लेकर जताया विश्वास कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं…

Read More

डेस्क : मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पलामू जिले में योजना की 21वीं और 22वीं किस्त की राशि एक साथ जारी कर दी गई है। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 5,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार 10 जून से राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई और उसी दिन से लाभुकों के खातों में पैसे पहुंचने लगे। बताया गया है कि पलामू जिले के 3 लाख 55 हजार से अधिक लाभुकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राशि भेजी गई है। लंबे समय से…

Read More

जामताड़ा : स्थानीय सरस्वती मंदिर (कायस्थ पाड़ा) में आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा परिवार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय “हैप्पीनेस प्रोग्राम” का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। कार्यक्रम में नए और पुराने मिलाकर करीब 15 साधकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कर मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन जीने के उपाय सीखे। सुदर्शन क्रिया और ध्यान के माध्यम से तनावमुक्त जीवन का संदेश पांच दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को आर्ट ऑफ लिविंग की विशेष श्वास तकनीक “सुदर्शन क्रिया” का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही तनाव प्रबंधन,…

Read More