Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानगो के 16 मकानों को तोड़ने के नोटिस पर सरयू राय चिंतित, एनजीटी से समय मांगने की सरकार से अपील

    August 1, 2026

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    August 1, 2026

    लोहरदगा का विक्टोरिया तालाब: कैदियों से खुदवाया था अंग्रेजों ने, 139 साल से बुझा रहा हजारों लोगों की प्यास

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानगो के 16 मकानों को तोड़ने के नोटिस पर सरयू राय चिंतित, एनजीटी से समय मांगने की सरकार से अपील
    • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
    • लोहरदगा का विक्टोरिया तालाब: कैदियों से खुदवाया था अंग्रेजों ने, 139 साल से बुझा रहा हजारों लोगों की प्यास
    • रांची एयरपोर्ट पर एयर कार्गो क्षमता बढ़ाने की तैयारी, 2027 तक 20 हजार मीट्रिक टन हैंडलिंग का लक्ष्य
    • JPSC PT Exam Scam: CID को मिले गड़बड़ी के अहम सबूत, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 9 घंटे पूछताछ, पीटी परीक्षा रद्द होने की संभावना तेज
    • रांची कोर्ट का सख्त फैसला: दुष्कर्म के दो मामलों में दोषियों को 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा
    • झारखंड में लॉ अफसरों की नियुक्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव, महाधिवक्ता की फीस तय, 150 जूनियर लॉ एसोसिएट होंगे बाहर
    • झारखंड बिजली विभाग में 3347 पदों पर होगी बहाली, नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू, JE-AE समेत कई पद शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » मानसून से पहले झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    Lead News

    मानसून से पहले झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 12, 2026No Comments112 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : दक्षिण-पश्चिम मानसून के संताल परगना के रास्ते झारखंड पहुंचने में अभी 72 से 84 घंटे का समय बाकी है, लेकिन इससे पहले ही राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार दोपहर बाद राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

    राजधानी रांची में दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। शहर में लगभग 41 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज आंधी के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन पेड़ भी गिर गए।

    वहीं, जमशेदपुर में 11 मिलीमीटर और चाईबासा में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    आज 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य के 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रांची, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

    इन जिलों में वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

    इन जिलों में येलो अलर्ट

    गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और चतरा जिलों में तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    13 जून को भी रहेगा खराब मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 13 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का असर बना रहेगा। रांची, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

    लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि मानसून के प्रवेश से पहले राज्य में मौसम की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

    Heavy Rainfall IMD Weather Update Jharkhand rain news Jharkhand weather lightning warning Monsoon Jharkhand orange alert Rain Alert Jharkhand Ranchi News Ranchi rain Ranchi weather Thunderstorm Alert weather alert Jharkhand Weather Forecast
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    मानगो के 16 मकानों को तोड़ने के नोटिस पर सरयू राय चिंतित, एनजीटी से समय मांगने की सरकार से अपील

    August 1, 2026

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    August 1, 2026

    लोहरदगा का विक्टोरिया तालाब: कैदियों से खुदवाया था अंग्रेजों ने, 139 साल से बुझा रहा हजारों लोगों की प्यास

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Jamshedpur

    मानगो के 16 मकानों को तोड़ने के नोटिस पर सरयू राय चिंतित, एनजीटी से समय मांगने की सरकार से अपील

    By Lok ChetnaAugust 1, 20260

    जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र के 16 रिहायशी मकानों को तोड़ने के लिए जारी नोटिस को लेकर…

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    August 1, 2026

    लोहरदगा का विक्टोरिया तालाब: कैदियों से खुदवाया था अंग्रेजों ने, 139 साल से बुझा रहा हजारों लोगों की प्यास

    August 1, 2026

    रांची एयरपोर्ट पर एयर कार्गो क्षमता बढ़ाने की तैयारी, 2027 तक 20 हजार मीट्रिक टन हैंडलिंग का लक्ष्य

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    मानगो के 16 मकानों को तोड़ने के नोटिस पर सरयू राय चिंतित, एनजीटी से समय मांगने की सरकार से अपील

    August 1, 2026

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    August 1, 2026

    लोहरदगा का विक्टोरिया तालाब: कैदियों से खुदवाया था अंग्रेजों ने, 139 साल से बुझा रहा हजारों लोगों की प्यास

    August 1, 2026

    रांची एयरपोर्ट पर एयर कार्गो क्षमता बढ़ाने की तैयारी, 2027 तक 20 हजार मीट्रिक टन हैंडलिंग का लक्ष्य

    August 1, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.