रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने रविवार को बेल्जियम से शैक्षिक भ्रमण पर झारखंड पहुंचे विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक संस्थानों और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर कई सवाल पूछे।

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को झारखंड की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षा के विस्तार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उच्च शिक्षा संस्थानों के विकास और छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

बातचीत के दौरान बेल्जियम से आए विद्यार्थियों ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में विशेष रुचि दिखाई और यहां की शैक्षणिक नीतियों एवं विकास मॉडल को समझने का प्रयास किया। यह संवाद दोनों देशों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version