रांची/बोकारो: यूपीएससी परीक्षा में 42वीं रैंक हासिल करने वाली डीपीएस बोकारो की छात्रा अपूर्वा वर्मा शनिवार को अपने विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने गेस्ट स्पीकर के रूप में छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया।
छात्रों को बताए सफलता के मंत्र
अपूर्वा वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी, रणनीति और बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी और बताया कि सही दिशा में प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
डीपीएस बोकारो के अनुभव साझा किए
इस दौरान उन्होंने डीपीएस बोकारो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि स्कूल में मिला अनुशासन और मार्गदर्शन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा।
“सर्विस बिफोर सेल्फ” पर दिया जोर
अपूर्वा ने “सर्विस बिफोर सेल्फ” के महत्व पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा का उद्देश्य केवल करियर बनाना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना होना चाहिए।
प्रिंसिपल ने दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल एएस गंगवारने अपूर्वा वर्मा को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और छात्रों के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
