नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Anand Sharma ने भारत दौरे पर आए दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति Paul Mashatile से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक चुनौतियों और ब्रिक्स देशों की भूमिका समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी African National Congress के उपाध्यक्ष पॉल मशातिले इन दिनों भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। सोमवार देर शाम हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के ऐतिहासिक एवं रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।

भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान पॉल मशातिले ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे विशेष संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को Mahatma Gandhi और Nelson Mandela जैसे महान नेताओं की विरासत से प्रेरणा मिलती है।

दोनों नेताओं ने साझा हितों और वैश्विक स्तर पर उभरती चुनौतियों पर भी विचार साझा किए।

ग्लोबल साउथ और ब्रिक्स की भूमिका पर जोर

मुलाकात के दौरान वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, आर्थिक चुनौतियों और विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

साथ ही, उन्होंने विकासशील देशों के हितों की रक्षा और वैश्विक संतुलन बनाए रखने में ब्रिक्स समूह की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

दुनिया के प्रमुख विकासशील देशों का समूह है ब्रिक्स

BRICS दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें Brazil, Russia, India, China और South Africa के अलावा Egypt, Ethiopia, Iran, United Arab Emirates और Indonesia भी शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक बदलावों के दौर में ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ देशों के बीच सहयोग की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version