लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनीतिक और पारिवारिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

राजनीतिक परिवार से जुड़ा था जीवन

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उनका जीवन राजनीतिक परिवार से जुड़ा रहा, हालांकि वह सक्रिय राजनीति में सीमित रूप से ही दिखाई देते थे।

फिटनेस के प्रति रहते थे जागरूक

प्रतीक यादव को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक माना जाता था। उनके निधन की खबर के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version