रांची : राजधानी रांची में बढ़ती मोबाइल छिनतई की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि बिशप स्कूल की ओर बस टोली जाने वाले रास्ते पर मोबाइल छिनतई की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पीसीआर और बाइक गश्ती दल सक्रिय हो गया और इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी गई।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से छिनतई किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज अंसारी उर्फ केका के रूप में की है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के करबला चौक मजार गली का निवासी है।

इसके बाद आरोपी को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

मामला दर्ज, जांच जारी

लोअर बाजार थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।

सतर्कता से मिली सफलता

रांची में लगातार सामने आ रही मोबाइल छिनतई की घटनाओं को देखते हुए पुलिस पहले से सतर्क थी। थाना क्षेत्र में पीसीआर, बाइक गश्ती दल और स्थानीय पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।

इसी सतर्कता का परिणाम रहा कि घटना के कुछ ही समय बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version