चतरा : झारखंड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान जोरी खुर्द गांव निवासी कैलाश साहू की 52 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है।

पूजा के लिए फूल तोड़कर लौट रही थीं महिला

जानकारी के अनुसार, अंजू देवी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। वह पूजा के लिए फूल तोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-22, गया-चतरा रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी Amit Kumar Singh पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version