रामगढ़, पतरातू: सावन के पावन महीने में रविवार को पतरातू रेलवे कॉलोनी से कांवरियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। यात्रा शुरू करने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने रेलवे शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। वहां से श्रद्धालु गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे के रवाना होने के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कांवरियों ने उत्साह के साथ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

सुल्तानगंज से पैदल देवघर पहुंचेंगे श्रद्धालु

कांवरियों ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचने के बाद बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करने की बात कही।

कांवरिया जत्थे में सुजल कुमार, यशवंत कुमार, रितिक कुमार, पंकज कुमार तूरी, अभय कुमार तूरी, नीरज कुमार और अमन कुमार शामिल हैं।

जत्थे के रवाना होने से पहले रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सावन के अवसर पर निकली इस कांवर यात्रा से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version