रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, विकासात्मक और नीतिगत विषयों पर चर्चा के बाद कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सरकार के अनुसार, कैबिनेट में लिए गए फैसलों का उद्देश्य राज्य में विकास कार्यों को गति देना और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

वीबी जीरामजी योजना लागू करने को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में झारखंड राज्य में वीबी जीरामजी योजना लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार का मानना है कि इस योजना से संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

रिम्स-2 के लिए 4189 करोड़ रुपये की स्वीकृति

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रिम्स-2 परियोजना के लिए 4,189 करोड़ 41 लाख 26 हजार 604 रुपये की स्वीकृति दी गई। इस परियोजना के पूरा होने के बाद राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अन्य प्रस्तावों की जानकारी का इंतजार

कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। हालांकि, सभी प्रस्तावों का विस्तृत विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद अन्य महत्वपूर्ण फैसलों का विवरण भी सामने आएगा।

यह खबर अपडेट की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version