ईरान संकट का असर, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

दुनियाभर में जारी ईरान संकट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।

सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। 15 मई से अब तक ईंधन के दाम करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।

बड़े शहरों में पेट्रोल के नए दाम

नई कीमतों के बाद देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की दरें इस प्रकार हैं।

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
लखनऊ₹101.89₹101.86+0.03
नोएडा₹101.92₹102.38-0.46
पटना₹113.65₹113.35+0.30
भागलपुर₹114.78₹114.14+0.64
दरभंगा₹114.07₹114.070.00
गया₹114.32₹114.43-0.11
मुजफ्फरपुर₹114.16₹114.18-0.02
देवघर₹104.99₹104.95+0.04
धनबाद₹105.48₹105.30+0.18
जमशेदपुर₹105.22₹105.220.00
रांची₹105.26₹105.75-0.49
नई दिल्ली₹102.12₹102.120.00
कोलकाता₹113.47₹113.470.00
मुंबई₹111.21₹111.210.00
चेन्नई₹108.20₹107.87+0.33
गुरुग्राम₹102.84₹102.59+0.25
बेंगलुरु₹110.93₹110.930.00
भोपाल₹114.65₹114.43+0.22

डीजल की कीमतों में भी भारी उछाल

डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से माल ढुलाई और परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राजधानी नई दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। कोलकाता में इसकी कीमत 99.82 रुपये और चेन्नई में 99.98 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

डीजल रेट टेबल

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
लखनऊ₹95.36₹95.360.00
नोएडा₹95.37₹95.85-0.48
पटना₹99.65₹99.36+0.29
भागलपुर₹100.68₹100.08+0.60
दरभंगा₹100.02₹100.020.00
गया₹100.27₹100.38-0.11
मुजफ्फरपुर₹100.11₹100.13-0.02
देवघर₹100.21₹100.15+0.06
धनबाद₹100.66₹100.51+0.15
जमशेदपुर₹100.42₹100.420.00
रांची₹100.49₹100.89-0.40
नई दिल्ली₹95.20₹95.200.00
कोलकाता₹99.82₹99.820.00
मुंबई₹97.83₹97.830.00
चेन्नई₹99.98₹99.66+0.32
गुरुग्राम₹95.51₹95.27+0.24
बेंगलुरु₹98.80₹98.800.00
भोपाल₹99.74₹99.55+0.19

आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर आम लोगों के बजट, परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version