बुंडू: झारखंड आंदोलन के महानायक और वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को ताऊ मोड़ स्थित निर्मल चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उलगुलान मोर्चा के सदस्यों ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अस्मिता के लिए किया संघर्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार, जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत झारखंडवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए उलगुलान मोर्चा लगातार आवाज उठाता रहेगा।

विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महासचिव लक्ष्मण मुंडा, रामवृक्ष साहू, रमन गुप्ता, पुरंदर कुमार, गौरसिंह मुंडा, रितिक बिद समेत उलगुलान मोर्चा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version