नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का नई दिल्ली के एक अस्पताल में घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री ने सरफराज अहमद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह मरांग बुरु से प्रार्थना करते हैं कि सरफराज अहमद जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।
मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को झामुमो नेतृत्व की आत्मीयता और वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने भी सरफराज अहमद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सफल रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

