रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली कैबिनेट बैठक में झारखंड विधानसभा का सत्र 9 दिसंबर से शुरू करने की मंजूरी दी गई है। यह विशेष सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्वास मत हासिल करेंगे।

मंईयां सम्मान योजना और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति

कैबिनेट बैठक में मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर से प्रत्येक लाभार्थी को ₹2500 समान राशि देने का फैसला किया गया। अधिकारियों को इस योजना को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही, प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्टीफन मरांडी की नियुक्ति की गई है, जो विधानसभा के पहले सत्र के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

झारखंडी श्रमिकों के लिए असम में समिति

असम में कार्यरत झारखंडी चाय बागान श्रमिकों के सुविधाओं के लिए एक विशेष सर्वदलीय समिति का गठन किया जाएगा, जो अपनी रिपोर्ट झारखंड सरकार को सौंपेगी।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

कैबिनेट ने जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा भारत सरकार से विशेष पैसों को प्राप्त करने के लिए पोषण गठित करने की बात भी कही गई।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन ने चौथी बार संभाली झारखंड की कमान

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version