लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने गुस्से में अपने ही बेटे की हत्या कर दी। इस वारदात ने बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

विवाद ने लिया खूनी रूप

घटना मनिका थाना क्षेत्र के रांकी कला पंचायत स्थित उचवाबल गांव की है। जानकारी के अनुसार, बिनेश्वर परहिया और उसके बेटे सीताराम परहिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने चाकू से बेटे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सीताराम परहिया की मौके पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव में एक व्यक्ति घायल

घटना के दौरान सुदेश परहिया और राजू परहिया बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस दौरान सुदेश परहिया के हाथ में चोट लग गई, जिसका इलाज जारी है।

आरोपी पिता गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को उसी रात गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version