रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए बुधवार का दिन कई सौगातों से भरा रहा। दिल्ली से पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू ने एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के लिए कई नई सुविधाओं का शुभारंभ किया।

इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। केंद्रीय मंत्री ने बटन दबाकर यूडीएएन यात्री कैफे, एवीएसएआर काउंटर, किड्स ज़ोन और फ्लायब्ररी जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का ऐलान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। साथ ही यहां से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कनेक्टिविटी भी शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बजट का बड़ा हिस्सा अब रांची एयरपोर्ट के विकास पर खर्च किया जाएगा और इसका विस्तार तेजी से किया जाएगा।

यात्रियों को मिली नई सुविधाएं

मंत्री ने बताया कि अब एयरपोर्ट पर यात्रियों को सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां ₹10 की चाय और ₹20 की कॉफी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

झारखंड की संस्कृति को मिली पहचान

एयरपोर्ट परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और फीचर वॉल के जरिए झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रमुखता दी गई है। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को यहां राज्य की विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

बुलेट से एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ बुलेट पर सवार होकर शहर भ्रमण करते हुए एयरपोर्ट पहुंचे, जो कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version