पटना: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान विभिन्न दलों के विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी 89 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है।

जदयू और राजद के अधिकांश विधायकों ने किया मतदान

जानकारी के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड के कुल 85 विधायकों में से 84 विधायकों ने मतदान कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के 25 विधायकों में से 24 विधायकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी 19 विधायकों ने भी मतदान में हिस्सा लिया है।

कांग्रेस के तीन विधायकों ने डाला वोट

कांग्रेस के छह विधायकों में से तीन विधायक मतदान कर चुके हैं, जबकि बाकी विधायकों का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य दलों के विधायकों ने भी किया मतदान

अन्य दलों की बात करें तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चारों विधायकों ने मतदान कर दिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पांचों विधायक भी वोट डाल चुके हैं।

इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पांचों विधायकों और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक ने भी मतदान किया है।

पांच विधायकों का अभी भी इंतजार

अब तक पांच विधायकों के मतदान का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ढाका से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फैसल रहमान अभी तक मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस के दो विधायक भी फिलहाल संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में राजनीतिक हलचल तेज है और सभी दल अपने विधायकों को मतदान प्रक्रिया में शामिल कराने में जुटे हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version