रांची/दुमका: झारखंड आंदोलन के अग्रदूत और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को दुमका स्थित गुरुजी आवास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान दुमका विधायक बसंत सोरेन ने अपने पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बसंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी का संघर्षमय जीवन, त्याग और समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की अस्मिता, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए शिबू सोरेन का ऐतिहासिक योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जनसेवा और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत

बसंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और राज्य के लोगों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि गुरुजी के दिखाए मार्ग पर चलकर झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version