रांची: मंजूनाथ भजंत्री को रांची का नया उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति झारखंड सरकार के एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई। भजंत्री, जो पहले झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) में कार्यरत थे, को विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के आदेश पर वहां भेजा गया था। अब, वे रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार के साथ रांची के DC के पद पर कार्यभार संभालेंगे।

वरूण रंजन को भेजा गया JIIDCO

वहीं, वरूण रंजन, जो अब तक रांची के DC थे, को स्थानान्तरित करते हुए उन्हें प्रबंध निदेशक, औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (JIIDCO) के पद पर नियुक्त किया गया है। रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त, झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version