रांची : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की गई है। कई अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है।

यह आदेश 20 मई 2026 को जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इस व्यापक फेरबदल के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई जिलों में बदले गए अधिकारी

इस तबादला सूची में रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, गुमला, चतरा, हजारीबाग, दुमका और साहेबगंज समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक का स्थानांतरण किया गया है।

विशेष इकाइयों में भी बड़े बदलाव

अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को विशेष शाखा, ट्रैफिक, साइबर सेल, झारखंड जगुआर, इंडियन रिजर्व बटालियन और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसी इकाइयों में तैनात किया गया है।

इसके साथ ही कई अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और विशेष अभियान इकाइयों में भी भेजा गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी दिख रही है।

कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश में कई अधिकारियों को डीएसपी स्तर पर पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन के बाद उन्हें विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रशिक्षु और परिवीक्षाधीन अधिकारियों को भी अलग-अलग स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।

मुख्यालय को रिपोर्ट करने का निर्देश

जिन अधिकारियों की नई तैनाती अभी निर्धारित नहीं की गई है, उन्हें पुलिस मुख्यालय रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि वे नए आदेश के अनुसार तुरंत अपनी नई तैनाती पर योगदान सुनिश्चित करें।

यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version