रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आयोग ने विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है, जिससे शिक्षा व्यवस्था खासकर विशेष जरूरत वाले बच्चों की पढ़ाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
5 से 7 मई तक होगी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन 5 मई से 7 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में राजधानी रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा। साथ ही मोबाइल, स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी
यह भर्ती विशेष रूप से विशेष शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों के लिए है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ अन्य मानदंड भी शामिल हो सकते हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा मजबूती
इस भर्ती के जरिए राज्य में विशेष शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि विशेष जरूरत वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा भी मिल सकेगी।
