Jharkhand में माध्यमिक आचार्य भर्ती: JSSC ने 1373 पदों पर आवेदन मांगे

रांची (झारखंड): झारखंड सरकार ने माध्यमिक आचार्य (Trained Graduate Teachers) की इतिहास में पहली बार सीधी नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 1373 पदों पर बहाली की जाएगी। यह नियुक्ति राजकीय प्लस-टू हाई स्कूलों में 23 विभिन्न विषयों के लिए की जा रही है।

आवेदन की तारीखें और शुल्क विवरण

  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 18 जून 2025 से
  • अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2025
  • फोटो व सिग्नेचर अपलोड व प्रिंटआउट: 21 जुलाई 2025 तक
  • संशोधन के लिए विंडो: 23 से 25 जुलाई 2025

परीक्षा शुल्क:

  • सामान्य वर्ग: ₹100
  • SC/ST वर्ग: ₹50
  • दिव्यांग (40% से अधिक): पूर्ण शुल्क छूट

JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री के साथ B.Ed अनिवार्य
  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 अगस्त 2025 से की जाएगी

JSSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

पेपर-I:

  • केवल अर्हक परीक्षा, न्यूनतम 33% अंक जरूरी
  • सफल अभ्यर्थियों के ही Paper-II की कॉपी जांची जाएगी

पेपर-II:

  • न्यूनतम 50% अंक आवश्यक, SC/ST के लिए 45%
  • मेधा सूची केवल दूसरे पेपर के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी

Jharkhand Teacher Recruitment 2025: विषयवार पदों का विस्तृत विवरण

विषयरिक्तियां
राजनीति शास्त्र221
समाजशास्त्र159
मनोविज्ञान53
मानवशास्त्र21
दर्शनशास्त्र19
गृह विज्ञान96
भूगर्भशास्त्र, AI, कोडिंग54
साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, इंग्लिश56
उर्दू92
संताली83
बांग्ला25
मुंडारी19
हो26
कुड़ुख24
कुरमाली10
नागपुरी21
पंचपरगनिया10
खोरठा18
ओड़िया4
विशेष शिक्षक आचार्य150

Jharkhand में TGT Teacher की नियुक्ति में आधुनिक विषयों को मिली जगह

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ तकनीकी और भविष्य उन्मुख विषयों जैसे कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, और साइबर सुरक्षा को भी शामिल किया गया है। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि तकनीकी दक्ष युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक नया द्वार खुलेगा।

भर्ती को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह

झारखंड के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए यह बहाली एक महत्वपूर्ण अवसर है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर माध्यमिक आचार्यों की सीधी नियुक्ति होने जा रही है, जिससे प्लस-टू विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक

उम्मीदवार अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version