रांची: JSSC-CGL रद्द आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्हें रांची कोतवाली थाना में बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ा गया।

छात्रों का JSSC कार्यालय घेराव

सोमवार को हजारों छात्र JSSC कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्रशासन ने छात्रों को कार्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद छात्रों और प्रशासन के बीच बातचीत विफल रही, जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

देवेंद्रनाथ महतो पर लाठीचार्ज और हिरासत

पुलिस के लाठीचार्ज में देवेंद्रनाथ महतो को भी निशाना बनाया गया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। घटना के बाद JLKM समर्थकों और छात्रों में रोष देखने को मिला।

रिहाई के बाद स्थिति सामान्य

बॉन्ड भरवाने के बाद देवेंद्रनाथ महतो को रिहा कर दिया गया है। हालांकि, इस घटना ने JSSC-CGL आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version