रांची : सितंबर की शुरुआत झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहतभरी होने वाली है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में लगातार पांच दिन तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इससे न सिर्फ कर्मियों को अतिरिक्त आराम मिलेगा बल्कि त्योहारों की रौनक भी और बढ़ जाएगी।
सितंबर में लगातार पांच दिन रहेंगे अवकाश
सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, 3 सितंबर से 7 सितंबर तक विभिन्न अवसरों पर अवकाश रहेगा।
- 3 सितंबर (बुधवार) : करमा पूजा (राजपत्रित अवकाश)
- 4 सितंबर (गुरुवार) : करमा पूजा (कार्यपालक अवकाश – फुलखोंसी)
- 5 सितंबर (शुक्रवार) : मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
- 6 सितंबर (शनिवार) : सरकारी अवकाश (साप्ताहिक अवकाश)
- 7 सितंबर (रविवार) : सरकारी अवकाश (साप्ताहिक अवकाश)
इन तिथियों के कारण सरकारी कर्मचारी लगातार पांच दिन घर पर रहेंगे और उन्हें त्योहारों के बीच लंबा आराम का समय मिलेगा।
कर्मियों को राहत, जनता के लिए चुनौती
जहां सरकारी कर्मचारी इस अवकाश का आनंद लेंगे, वहीं लगातार पांच दिन सरकारी कार्यालय बंद रहने से आम जनता को कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर सचिवालय और क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े जरूरी कार्य प्रभावित होंगे।
करमा और मिलाद-उन-नबी की धूम
सितंबर के पहले सप्ताह में दो बड़े त्योहारों का आयोजन होगा। करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विशेष रूप से मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपने भाई और परिवार की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, मिलाद-उन-नबी पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर पूरे राज्य में धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूस का आयोजन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
Ranchi News: रांची में कचरा उठाव ठप, ट्रैक्टर चालकों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था