रांची (Jharkhand News): झारखंड सरकार ने सोमवार शाम को एक बड़ी प्रशासनिक reshuffle करते हुए 20 जिलों के उपायुक्तों (Deputy Commissioners) का तबादला कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त (DC) के रूप में कर्ण सत्यार्थी की नियुक्ति की गई है। साथ ही चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां समेत अन्य जिलों में भी नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त बने कर्ण सत्यार्थी

गुमला के उपायुक्त के पद पर कार्यरत IAS कर्ण सत्यार्थी को अब पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले की कमान सौंपी गई है। पूर्वी सिंहभूम एक संवेदनशील और औद्योगिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण जिला है, जहां जमशेदपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं। कर्ण सत्यार्थी की नियुक्ति को प्रशासनिक दक्षता की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के उपायुक्त बने चंदन कुमार

रामगढ़ के पूर्व डीसी चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का नया उपायुक्त बनाया गया है। यह जिला भी प्रशासनिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जहां आदिवासी जनजीवन और विकास के बीच संतुलन बनाना महत्वपूर्ण होता है।

सरायकेला-खरसावां के डीसी बने नितीश कुमार सिंह

प्रदेश मुख्यालय में पदस्थापित नितीश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। यह जिला हाल के वर्षों में औद्योगिक गतिविधियों और शांति व्यवस्था के चलते चर्चा में रहा है।

सिमडेगा की डीसी बनीं कंचन सिन्हा

रांची एसएसपी चंदन सिन्हा की पत्नी एवं झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति की अधिकारी कंचन सिन्हा को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है। यह नियुक्ति भी प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अन्य जिलों के नए उपायुक्तों की सूची

  • अजय नाथ झा (आदिवासी कल्याण आयुक्त) – बोकारो डीसी
  • फैज़ अहमद मुमताज (बागवानी निदेशक) – रामगढ़ डीसी
  • रामनिवास यादव (उच्च शिक्षा निदेशक) – गिरिडीह डीसी
  • आदित्य रंजन (ई-गवर्नेंस निदेशक) – धनबाद डीसी
  • नमन प्रियेश लकड़ादेवघर डीसी
  • अंजली यादव (पर्यटन निदेशक) – गोड्डा डीसी
  • प्रेरणा दीक्षित (जियाडा एमडी) – गुमला डीसी
  • शशि प्रकाश सिंहहजारीबाग डीसी
  • कुमार ताराचंदलोहरदगा डीसी
  • कीर्ति श्री (झारक्राफ्ट एमडी) – चतरा डीसी
  • अभिजीत सिन्हा (डीडीसी, दुमका) – दुमका डीसी
  • ऋतुराज (डीडीसी, कोडरमा) – कोडरमा डीसी
  • समीर (बाल संरक्षण संस्था निदेशक) – पलामू डीसी
  • रवि आनंदजामताड़ा डीसी
  • दिनेश कुमार यादव (उप विकास आयुक्त, रांची) – गढ़वा डीसी

2015 बैच के आईएएस अधिकारियों का वर्चस्व

जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार जिन 20 जिलों में उपायुक्त बदले गए हैं, उनमें अधिकांश अधिकारी IAS 2015 बैच और उसके बाद के हैं। केवल दो अधिकारी 2012 और 2014 बैच से हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि झारखंड सरकार प्रशासन में युवाओं को अधिक मौका दे रही है।

राज्यपाल के आदेश पर जारी हुई अधिसूचना

झारखंड के राज्यपाल के आदेशानुसार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के अवर सचिव विनोद कुमार द्वारा सोमवार को यह अधिसूचना जारी की गई। इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार के सुशासन के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version