रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज दोपहर 2 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, तो हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि हाल ही में जारी JPSC के विज्ञापन में उम्र सीमा में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई थी, जिससे कई योग्य उम्मीदवार आवेदन से वंचित रह गए थे। इसको लेकर छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों द्वारा लगातार विरोध और मांग की जा रही थी।

अब सभी की निगाहें आज की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो इससे प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का दोबारा अवसर मिल सकेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version