रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के वर्तमान परिदृश्य को लेकर मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई।
राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने का दिया आमंत्रण
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जल्द ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी और उद्यमी हिस्सा लेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन तथा गुमला चेम्बर के सदस्य अमर प्रदीप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
