जमशेदपुर/रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम शानदार रहा है और कुल 95.27 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।

इस बार कुल 4,24,001 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल 4,02,178 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

कितने छात्रों को कौन सी श्रेणी मिली

जारी परिणाम के अनुसार:

  • 2,26,957 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए
  • 1,60,673 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए
  • 14,548 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर परिणाम अनुभाग में जाकर मैट्रिक परीक्षा 2026 लिंक पर क्लिक करें।

फिर रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है।

डिजिलॉकर से भी डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉगिन कर जारी दस्तावेज अनुभाग में जाकर कक्षा 10 मार्कशीट विकल्प चुनना होगा।

फिर झारखंड एकेडमिक काउंसिल का चयन कर रोल नंबर दर्ज करने पर अंकतालिका उपलब्ध हो जाएगी।

पिछले वर्षों का रिजल्ट प्रतिशत

पिछले वर्षों के परिणाम पर नजर डालें तो:

  • 2025 में 91.71 प्रतिशत
  • 2024 में 90.40 प्रतिशत
  • 2023 में 95.47 प्रतिशत
  • 2022 में 95.78 प्रतिशत
  • 2021 में 95.95 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।

कुछ दिनों बाद मिलेगी मूल मार्कशीट

ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट मिलती है। मूल अंकतालिका कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल से अपनी मूल मार्कशीट अवश्य प्राप्त करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version