रांची: यदि आप शनिवार, 11 जुलाई को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रांची रेल मंडल के किता–सिल्ली रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण रेलवे ने तकनीकी ब्लॉक लिया है, जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा, जबकि कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।

इन ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503) और हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13504) शनिवार को केवल गोमो तक ही संचालित होंगी। गोमो–हटिया रेलखंड के बीच इनका परिचालन नहीं होगा।

इसी प्रकार खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस (18035) और हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) का परिचालन केवल आद्रा तक सीमित रहेगा।

वहीं आसनसोल–रांची मेमू पैसेंजर (63598) और रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर (63597) सिर्फ मूरी तक ही चलेंगी। मूरी–रांची रेलखंड के बीच इन ट्रेनों की सेवा शनिवार को उपलब्ध नहीं रहेगी।

ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रेलवे ने हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58663/58664) तथा हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58665/58666) का परिचालन शनिवार को पूरी तरह रद्द कर दिया है।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। तकनीकी ब्लॉक के दौरान सुरक्षा और आधारभूत संरचना के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया गया है।



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version