संविधान दिवस का महत्व और हेमंत सोरेन का संदेश

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविधान दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में संविधान को हमारे जीवन का आधार बताते हुए कहा कि यह न केवल हमारा शासन विधान है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान और मान का प्रतीक भी है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “संविधान हमारा आधार है, संविधान हमारा विधान है, संविधान हमारा मान और स्वाभिमान है।”

संविधान निर्माताओं को किया नमन

उन्होंने संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले महान नेताओं, विशेषकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, को शत-शत नमन करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद हमारे पास जो संविधान है, वह देश की समृद्धि और समानता की दिशा में एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है।

संविधान दिवस पर हेमंत सोरेन का आह्वान

हेमंत सोरेन ने संविधान के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश, चुनाव में हार से हताश

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version