रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित लोक भवन में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्य के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत सभी आयुक्तों को शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद रहे।

चार सूचना आयुक्तों ने संभाला पदभार

समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आयुक्त पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी तथा बैद्यनाथ राम सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version