Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर जारी है. कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. सुबह और शाम घने कोहरे की वजह से जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई फ्लाइटें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं. सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय रनवे पर दृश्यता तय मानकों से काफी नीचे चली गई, जिससे विमानों का सुरक्षित संचालन संभव नहीं हो सका. मौसम में सुधार होने के बाद उड़ान सेवाओं के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.
रद्द की गई उड़ानें
इंडिगो 6E 7674 / 7235 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)
इंडिगो 6E 7561 / 7562 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)
एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1046 / 1047 (दिल्ली – रांची – दिल्ली)
देरी से संचालित होने वाली उड़ानें
इंडिगो 6E 7561 (कोलकाता – रांची)
निर्धारित आगमन: सुबह 07:10 बजे
वास्तविक आगमन: सुबह 08:45 बजे
इंडिगो 6E 7562 (रांची – कोलकाता)
निर्धारित प्रस्थान: सुबह 07:30 बजे
नया प्रस्थान समय: सुबह 09:15 बजे
इंडिगो 6E 6484 (पुणे – रांची)
निर्धारित आगमन: सुबह 08:25 बजे
अनुमानित आगमन: सुबह 09:00 बजे
इंडिगो 6E 6799 (रांची – बेंगलुरु)
निर्धारित प्रस्थान: सुबह 08:55 बजे
नया प्रस्थान समय: सुबह 10:00 बजे
