हजारीबाग: शहर के बाबा पथ चौक पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के कर्मी अजय ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वह हजारीबाग बिजली विभाग में कार्यरत थे और मूल रूप से रामगढ़ जिले के पतरातू के निवासी बताए जाते हैं।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अजय ठाकुर किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चालक ट्रैक्टर लेकर फरार

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और पुलिस को जानकारी दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों और आरोपी चालक तक जल्द पहुंचा जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version