जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी तट से शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बागबेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। काफी प्रयास के बावजूद अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।

डूबने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आसपास के थाना क्षेत्रों से मांगी जा रही जानकारी

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों, विशेष रूप से आदित्यपुर और अन्य इलाकों में हाल के दिनों में किसी युवक के लापता होने या नदी में डूबने की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version