रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में विद्युत परियोजनाओं से जुड़ी लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ तथा हजारीबाग, बोकारो और धनबाद के उपायुक्तों को बिजली विभाग के ग्रिड, ट्रांसमिशन लाइनों और अन्य अधोसंरचना कार्यों में आ रही बाधाओं को समयबद्ध तरीके से दूर करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में सभी संबंधित उपायुक्तों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जिलों में बिजली विभाग की परियोजनाएं किसी कारणवश लंबित हैं, वहां समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन किया जाए।

बैठक में बिजली विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और ट्रांसमिशन नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित बिजली विभाग और संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version