रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, 23 आईबीजी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश शामिल थे।

26 जुलाई से रांची में शुरू होगा डूरंड कप

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 26 जुलाई 2026 से रांची में डूरंड कप के 135वें संस्करण का आयोजन शुरू होगा। इसी दिन उद्घाटन समारोह के साथ पहला मुकाबला भी खेला जाएगा। बैठक के दौरान आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, समन्वय और अन्य आवश्यक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डूरंड कप से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी और उद्घाटन समारोह में उनकी उपस्थिति का आग्रह किया। राज्य सरकार और सेना के बीच आयोजन को सफल बनाने के लिए समन्वय पर भी चर्चा हुई।


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version