रांची: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। 4 मई को होने वाली मतगणना को लेकर देशभर की नजरें टिकी हैं। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है।

“अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”

चंपाई सोरेन ने अपने बयान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए कहा, “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” उन्होंने कहा कि यह कथन आज पूरी तरह साकार होता नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक भाजपा का प्रभाव बढ़ रहा है।

मोदी नेतृत्व में विकास और सुशासन की उम्मीद

चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में तीन बार सरकार बनाने और कई राज्यों में सत्ता में रहने के कारण भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण और अवैध घुसपैठ के सहारे राजनीति करने वालों की अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उनके अनुसार, जनता अब विकास आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

जनता को दी बधाई

चंपाई सोरेन ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु समेत पूरे देश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जनादेश देश में बदलाव और विकास की दिशा को मजबूत करेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version