रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और संचालन में भी परिवर्तन किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू
    • 21 अप्रैल, 24 अप्रैल और 26 अप्रैल 2026 को रद्द
  • 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू
    • 21 अप्रैल, 24 अप्रैल और 26 अप्रैल 2026 को रद्द
  • 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस
    • 21 अप्रैल और 23 अप्रैल 2026 को रद्द
  • 68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू
    • 21 अप्रैल और 23 अप्रैल 2026 को रद्द
  • 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू
    • 26 अप्रैल 2026 को रद्द

आंशिक रूप से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू
    • 21 अप्रैल और 23 अप्रैल 2026 को यह ट्रेन आद्रा तक ही संचालित होगी और वहीं से वापस लौटेगी

यात्रियों को हो रही परेशानी

ट्रेनों के रद्द होने और रूट परिवर्तन के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए किए गए हैं और कार्य समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version