Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
- चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम! एनएचएआई बनाएगा नई फोरलेन सड़क, रामगढ़ लेन का बदलेगा एलाइनमेंट
- रांची में छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव का समर्थन, बोले- यह सिर्फ छात्रों नहीं, व्यवस्था की लड़ाई
- पूर्वी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर; नए वोटर जुड़वा सकेंगे नाम
Author: Lok Chetna
गिरिडीह : मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड में हुए चर्चित पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि सभी आरोपी मृतक दंपती के ही परिजन हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद और जादू-टोना करने के संदेह में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। यह घटना 2 और 3 जून 2026 की दरम्यानी रात की है, जब अज्ञात हमलावरों ने पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया…
रांची : विद्यार्थियों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीपीएस स्कूल, जगन्नाथपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराध, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक डीएसपी और हटिया डीएसपी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय की चुनौतियों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित आयता गांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूल बस का इंतजार कर रही दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दोनों छात्राओं को अपनी चपेट में लेती हुई आगे बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। स्कूल बस का इंतजार…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने अधीक्षण अभियंता (एसई) पद पर दी गई पदोन्नति को चुनौती देने वाले अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के इंजीनियरों को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने इस मामले से जुड़ी दोनों याचिकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि पहले से जारी पदोन्नति आदेशों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। हालांकि न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं को उनके आरक्षण कोटे के तहत पदोन्नति का दावा करने की स्वतंत्रता दी है। 12 कार्यपालक अभियंताओं की पदोन्नति को दी गई थी चुनौती मामला राज्य सरकार द्वारा 12 कार्यपालक अभियंताओं (ईई) को अधीक्षण अभियंता…
महुआडांड़ : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बांसकरचा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवम चौरसिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने किया। छात्रों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों, शिक्षा के महत्व और बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी…
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया। वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर आवंटित हुई है राशि शिष्टमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम…
धनबाद : बाघमारा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे में एक युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने हरिणा हीरक चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी हाइवा चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों…
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ, जहां पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे पुलिस अधिकारियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर तीन की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना…
रांची : रांची के चर्चित सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, लेकिन मृतक छात्र के पिता मनबहाल महतो इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल कर न्यायालय से मामले की पुनः समीक्षा की मांग की है। इस पिटीशन पर शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई, जहां मामले में आंशिक बहस की गई। सुनवाई के दौरान जांच पर…
रांची : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रांची जिले के मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने 13 और 14 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य पात्र मतदाताओं की सही पहचान और निर्वाचन संबंधी अभिलेखों को अद्यतन करना है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाया जा सके। सुबह 8 बजे…