Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश युवक कार्यालय के पास पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। देर रात हुई घटना, हमलावर फरार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात नकाबपोश हमलावर आरएसएस कार्यालय के पास पहुंचे और…
Ranchi : झारखंड में पिछले दो दिनों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण गर्मी और उमस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के फिर से सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और मॉनसून दोबारा गति पकड़ सकता है। 17 और 18 जून के लिए येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 17 जून के लिए रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ और बोकारो जिलों में येलो अलर्ट जारी…
Ranchi : रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में वाहन बिल भुगतान से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। महालेखाकार (एजी) झारखंड की ऑडिट रिपोर्ट में लाखों रुपये के भुगतान में गंभीर गड़बड़ियों की ओर संकेत किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर रिम्स प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक सहायक को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। आपात बैठक में हुई मामले की समीक्षा मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को रिम्स निदेशक की अध्यक्षता में एक आपात…
रांची :झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में 10 से अधिक छात्र सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। सभी बच्चे डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल शुरू किया राहत कार्य ऑटो पलटते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने ऑटो में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी…
रांची : राजधानी रांची में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, लंबित मामलों और न्यायालयीय प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही…
हजारीबाग:हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित बादाम कोल खनन परियोजना में मंगलवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने बीजीआर कंपनी के कार्यालय पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हमले में कार्यालय के कई सामान और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सुबह कार्यालय पहुंची भीड़, मचाई तबाही प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय अचानक कुछ अज्ञात लोग बादाम कोल परियोजना क्षेत्र में स्थित बीजीआर कंपनी के कार्यालय पहुंचे और देखते…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गीतिलोता स्थित शिव मंदिर में रज संक्रांति के अवसर पर आस्था, परंपरा और हठभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को सैकड़ों शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिचय दिया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। दहकते अंगारों पर चलकर जताई श्रद्धा रविवार से व्रत रखकर शिव आराधना में जुटे भक्तों ने सोमवार सुबह मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद सूखी लकड़ियों को जलाकर अंगार तैयार किए गए। दोपहर…
पलामू : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नूरीसबा के रूप में हुई है, जो पिछले आठ दिनों से लापता थी। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। आठ दिनों से थी लापता परिजनों के अनुसार नूरीसबा 8 जून को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन…
गढ़वा जिले में जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व समीक्षा बैठक में इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने कहा कि बिना किसी आपत्ति वाले म्यूटेशन मामलों का निष्पादन हर हाल में 30 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने अंचलवार म्यूटेशन, सुओ-मोटो म्यूटेशन, सक्सेशन और पार्टीशन म्यूटेशन मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों पर होगी कार्रवाई…
रांची : रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार को झारखंड के नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान रोहितश्य रॉय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उनका अभिवादन किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। राज्य सरकार के प्रमुख विधिक सलाहकार हैं महाधिवक्ता महाधिवक्ता के रूप में…