Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 88 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नए जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में कई अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, नगर निकाय अधिकारियों और निर्वाचन पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई जिलों में नए एसडीओ…
रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। झारखंड विधानसभा के कमरा संख्या 142 में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। विधायक बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। देर शाम तक दोनों सीटों के परिणाम घोषित होने की संभावना है। विधानसभा परिसर में सुबह से रही चुनावी हलचल राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड विधानसभा परिसर में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। विभिन्न दलों…
रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान से एक दिन पहले इंडिया गठबंधन ने लगातार दूसरे दिन मॉक ड्रिल कर अपनी एकजुटता और संख्या बल का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद गठबंधन नेताओं ने दावा किया कि झामुमो और कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है। गठबंधन नेताओं का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है। उनका दावा है कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची और औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रांची–महुलिया खंड के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्विकास का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया एनएच-43 एवं एनएच-18) के इस अहम हिस्से के लिए 214.79 करोड़ रुपये की ओवरले परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। परियोजना के तहत सड़क के उन्नयन और मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ 18 जून को सरायकेला-खरसावां जिले के चौका मोड़ स्थित दादूर बगान परिसर में भूमि पूजन के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे आयोजित होगा। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ करेंगे भूमि पूजन भूमि पूजन कार्यक्रम में भारत सरकार के…
रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मॉनसून के बीच अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से राज्य में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनने और हाल के दिनों में मॉनसून की सुस्ती के बाद अब मौसम प्रणाली में बदलाव के संकेत मिल…
Deoghar : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सफल, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा जांच, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा…
रिनपास में शुरू हुआ अत्याधुनिक डीटीएमएस सेंटर, डिप्रेशन और मानसिक रोगों के इलाज में मिलेगी नई उम्मीद
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिनपास में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्थान में अत्याधुनिक डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिम्युलेशन (डीटीएमएस) सेंटर की शुरुआत की गई। इस नई सुविधा का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि डीटीएमएस सेंटर की शुरुआत से झारखंड के मरीजों को बेहतर और उन्नत उपचार उपलब्ध हो सकेगा। क्या है डीटीएमएस…
रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे की जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की उच्चस्तरीय बैठक कोलकाता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण जोशी ने झारखंड के रेल यात्रियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेलवे बोर्ड और दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों से राज्य की दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के प्रमुख शहरों से रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की मांग की। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अरुण जोशी ने नई ट्रेनों के परिचालन, मौजूदा ट्रेनों के विस्तार,…
Khunti : खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के तांबा जंगल के पास 15 जून को मिले राधेश्याम साहु के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हत्या के बाद शव को जंगल में फेंककर मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी देवी (40), संदीप मांझी (26) और रविन्द्र मांझी (18) के रूप में हुई है। तीनों रनिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जंगल…
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से बरामद युवक के शव मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जंगल में मिला था युवक का शव जानकारी के अनुसार, 15 जून को काटेपाड़ा के ग्रामीण मुंडा ने जगन्नाथपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी कि सुखदेवलंगर नाला के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिससे तेज दुर्गंध आ…