Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची : परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची द्वारा संचालित सेवा कार्यक्रम के तहत निराश्रितों और जरूरतमंदों के बीच लगातार भोजन सेवा का कार्य किया जा रहा है। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे दिव्यांग, मंदबुद्धि और निराश्रित लोगों को नियमित रूप से अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आश्रम प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में आश्रम में रह रहे 48 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रितों एवं उनकी…
रांची : झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया कि बैद्यनाथ राम संसद के उच्च सदन राज्यसभा में झारखंड की जनता की भावनाओं, अपेक्षाओं और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा और जनकल्याण से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से…
Ranchi : झारखंड ने भौगोलिक संकेतक (जीआई) के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य की पारंपरिक कला, शिल्प, वस्त्र और खाद्य उत्पादों को नई पहचान देते हुए जीआई रजिस्ट्री ने झारखंड के 11 नए उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया है। इस उपलब्धि के साथ राज्य में जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। झारखंड सरकार लंबे समय से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय कारीगरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है। जीआई टैग मिलने से इन उत्पादों को कानूनी सुरक्षा मिलने के साथ-साथ बाजार में…
झारखंड से राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में चौथी बार सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। नाथवानी ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड से यह उनका तीसरा राज्यसभा कार्यकाल होगा। उन्होंने बताया कि उनकी संसदीय यात्रा वर्ष 2008 में झारखंड से शुरू हुई थी और तब से राज्य के साथ उनका गहरा जुड़ाव बना हुआ है।…
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। दिलचस्प रहा राज्यसभा चुनाव का मुकाबला इस बार राज्यसभा चुनाव में मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा था। झामुमो की ओर से बैजनाथ राम चुनाव मैदान में थे, जबकि भाजपा और एनडीए समर्थित उम्मीदवार के…
Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। मतगणना से पहले राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 28.97 वोट प्राप्त होंगे और उनकी जीत लगभग तय है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रणव झा की जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जताया है। राधाकृष्ण किशोर ने दावा किया…
Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मतगणना से पहले क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच जदयू विधायक सरयू राय का बयान चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी अच्छे अंतर से चुनाव जीतेंगे। “कुछ वोट इधर भी आ गया होगा” मतदान समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में सरयू राय ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन के पास जितने वोट हैं, उनमें से कुछ वोट इधर भी आ गया होगा। उन्होंने अपने अंदाज में…
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने के मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय से सवाल किया कि आखिर अब तक सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए और इस प्रक्रिया में इतनी देरी किस वजह से हो रही है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। अदालत ने पुलिस महानिदेशक और राज्य सरकार से इस संबंध में विस्तृत जवाब…
Nalanda : नगरनौसा डिग्री कॉलेज के संचालन स्थल को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद पूरे नगरनौसा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रण में रखा…
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी क्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में ऐसे प्रतिनिधि को भेजा जाना चाहिए, जो दिल्ली में जाकर झारखंड के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी कर सके और राज्य के विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा सके। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम महतो ने कहा कि राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी केवल सदन में उपस्थिति दर्ज कराना नहीं है, बल्कि राज्य की समस्याओं और…