Author: Lok Chetna

रांची: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में तीन नए फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अरगोड़ा, हरमू और करमटोली फ्लाईओवर परियोजनाओं से जुड़ी सभी प्रशासनिक अड़चनें दूर होने के बाद इन्हें टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। इन परियोजनाओं का निर्माण स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड के माध्यम से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मोड पर कराया जाएगा। इसके लिए कंपनियों से रेक्वेस्ट फॉर प्रपोजल आमंत्रित किए गए हैं। ई-टेंडर के माध्यम से 17 अगस्त तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे, जबकि 18 अगस्त को…

Read More

सरायकेला-खरसावां: जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सीमित संसाधनों के बावजूद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का स्पष्ट रूप से निर्वहन करें और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमित समीक्षा और…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने और छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई योजना प्राधिकार समिति की बैठक में सरकारी स्कूलों की छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण योजना और 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। दोनों योजनाओं पर कुल 845 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने पर 124 करोड़ रुपये, जबकि 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना पर 721 करोड़ रुपये…

Read More

रांची: झारखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश तथा वज्रपात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि राजधानी रांची में तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, बिजली व्यवस्था प्रभावित राजधानी रांची में करीब 40 किलोमीटर…

Read More

रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार की सीटों के पीछे विशेष रूप से गुप्त बॉक्स तैयार कर रखे थे, जिनमें पांच पैकेट अफीम छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कार, दो मोबाइल फोन और चाबी का गुच्छा भी जब्त किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बुंडू…

Read More

रांची: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राज्य को प्रभावित करता है। झारखंड सरकार का लक्ष्य “नशामुक्त झारखंड, स्वस्थ झारखंड” का निर्माण करना है और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों,…

Read More

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एडमिशन और टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की चल रही सीआईडी जांच के बीच बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिम्स के निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. राजकुमार का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डॉ. राजकुमार द्वारा समर्पित त्यागपत्र को अधिसूचना जारी होने की तिथि से स्वीकार किया जाता है। विभागीय मंत्री-सह-शासी परिषद के अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया है। CID जांच के बीच बढ़ी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल रिम्स…

Read More

रांची: झारखंड पहली बार देश के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेमचंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट के आयोजन से जुड़ी तैयारियों, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डूरंड कप का आयोजन आगामी 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा…

Read More

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल और नन्हे फरिश्ते टीम ने सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं, ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर छूटे एक यात्री के कीमती हैंडबैग को भी सुरक्षित उसके परिजन को सौंप दिया। नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत दो नाबालिग बालिकाओं को बचाया गया 24 जून को रांची रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे नन्हे फरिश्ते अभियान के दौरान आरपीएफ और विभागीय टीम ने स्टेशन परिसर से दो नाबालिग लड़कियों को असुरक्षित परिस्थितियों में पाया। समय रहते…

Read More

रांची में गैस सिलिंडर होम डिलीवरी में अनियमितता का खुलासा, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए रांची: राजधानी रांची में गैस सिलिंडर वितरण को लेकर सामने आए एक मामले में पुलिस जांच के दौरान गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। चुटिया थाना में दर्ज प्राथमिकी की जांच में यह पाया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही थी। मामले में इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के संचालक रवि भट्ट को पुलिस ने जिम्मेदार माना है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और गैस आपूर्ति को…

Read More