Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद
    • RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना
    • पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की
    • रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया
    • रांची में गैस सिलिंडर होम डिलीवरी में अनियमितता का खुलासा, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए
    • रांची में पारण परेड समारोह 2026: 340 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी हुए पास आउट, हेमंत सोरेन बोले- जनता की सुरक्षा सर्वोच्च जिम्मेदारी
    • झारखंड में नशामुक्ति अभियान की शुरुआत, रांची में मैराथन दौड़ के जरिए युवाओं ने दिया नशे के खिलाफ बड़ा संदेश
    • झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना
    Lead News

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 25, 2026No Comments140 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एडमिशन और टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की चल रही सीआईडी जांच के बीच बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिम्स के निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. राजकुमार का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

    गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डॉ. राजकुमार द्वारा समर्पित त्यागपत्र को अधिसूचना जारी होने की तिथि से स्वीकार किया जाता है। विभागीय मंत्री-सह-शासी परिषद के अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

    CID जांच के बीच बढ़ी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल

    रिम्स में मेडिकल पाठ्यक्रमों में नामांकन और विभिन्न टेंडर प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर पहले से ही सीआईडी जांच चल रही है। जांच की प्रक्रिया के बीच निदेशक का इस्तीफा स्वीकार किए जाने से स्वास्थ्य महकमे और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

    हालांकि अधिसूचना में इस्तीफे के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन रिम्स से जुड़े मामलों की जांच के बीच इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

    स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. राजकुमार का त्यागपत्र स्वीकृत कर लिया गया है। आदेश की प्रति राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, रिम्स प्रशासन और संबंधित विभागों को भेजी गई है।

    रिम्स प्रशासन में बदलाव के संकेत

    रिम्स राज्य का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सा संस्थान है। ऐसे में निदेशक पद से इस्तीफा स्वीकार होने के बाद संस्थान में नए नेतृत्व की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही रिम्स के प्रशासनिक ढांचे को लेकर आगे का निर्णय ले सकती है।

    गौरतलब है कि रिम्स में एडमिशन और टेंडर प्रक्रिया को लेकर सामने आए आरोपों की जांच सीआईडी कर रही है। ऐसे में डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर होना राज्य के स्वास्थ्य प्रशासन से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

    CID investigation CID Probe Dr Rajkumar Health Department Jharkhand Jharkhand Health Department Jharkhand News Medical Education Jharkhand Ranchi latest news Ranchi News RIMS Admission Irregularities RIMS CEO RIMS Director Resignation RIMS Ranchi RIMS Tender Scam
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    By Lok ChetnaJune 25, 2026132

    रांची: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का…

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया

    June 25, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.