Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफा देने की खबरों ने स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, निदेशक ने गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिम्स के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. शिशिर ने बताया कि निदेशक ने इस्तीफे को लेकर विचार करने की बात कही है। ऐसे में इस्तीफे को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीआईडी जांच के बाद बढ़ीं…
जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 24 जून 2026 को आयोजित आमसभा के दौरान आंगनबाड़ी सेविका के चयन में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि पात्र अभ्यर्थियों…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ एक महिला की जान भी चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। कई घरों को पहुंचाया नुकसान जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड बुधवार रात डोमचांच क्षेत्र के दुरोडीह और तेतरियाडीह गांव में पहुंच गया। हाथियों ने कई घरों की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।…
गोड्डा: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोड्डा जिले की हनवारा थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को हनवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया भ्रमण हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने नरैनी, परसा, कोयला, नरोत्तमपुर, हनवारा, रामकोल, विश्वासखानी, नारायणपुर, गढ़ी, कुशमहार, अंजाना और दहिया समेत…
रांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के बावजूद अब तक अपेक्षित बारिश नहीं हो सकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 से 30 जून के बीच रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि जून माह में अब तक राज्य में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है, जिसके कारण कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। झारखंड में सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 24 जून 2026 तक झारखंड में सामान्य वर्षा 132.2 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन…
नई दिल्ली: भारत सरकार की महारत्न कंपनी Coal India Limited ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। NIRMAN-2026 (नोबल इनिशिएटिव फॉर रिवार्डिंग मेन्स एस्पिरेंट्स ऑफ नेशनल सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन) योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई, किताबों, आवास और अन्य आवश्यक खर्चों का वहन कर सकें। क्या है NIRMAN-2026 योजना? कोल इंडिया की यह योजना उन प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक…
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, रांची और अजमेर रूट को बड़ी राहत
रांची: यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से झारखंड समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से विस्तारित अवधि के साथ ट्रेनों का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रांची-आनंद विहार और सांतरागाछी-अजमेर मार्ग पर चल रही विशेष ट्रेनों का परिचालन आगे भी जारी रहेगा। रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार…
गढ़वा: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में कभी जनता और प्रशासन के बीच संवाद का मजबूत माध्यम रहा ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम अब बंद हो चुका है। इसके बाद जिले में इस पहल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि तत्कालीन सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू की गई यह जन-संवाद पहल प्रशासन और आम नागरिकों के बीच भरोसे का एक मजबूत पुल बन चुकी थी, लेकिन इसके बंद होने से संवाद की वह कड़ी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। 75 सप्ताह तक बना रहा जनसंवाद का मंच ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम के माध्यम से…
रांची: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया। 262 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने जिन 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, उनमें 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 151 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 29 वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधक और 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं। ये नियुक्तियां…
नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सड़क निर्माण के दौरान प्राचीन सिक्के मिलने की खबर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। केसला थाना क्षेत्र में सड़क खुदाई के दौरान करीब 100 पुराने सिक्के मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक पुलिस के पास केवल तीन सिक्के ही जमा कराए गए हैं, जबकि शेष 97 सिक्कों का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही सिक्कों के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेजने की…